



एनईपी सार्वजनिक शिक्षा को निजी हाथों में सौंपने का दुष्चक्र :– हेंमंत खराङी
प्रादेशिक डेस्क
जयपुर // राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) (एसटफीएफआई से सम्बद्ध) प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शिक्षक स्थानान्तरण एवं उनको गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्ण मुक्ति आदि 8 सूत्री मांग पत्र को लेकर नागोर के नावां से पैदल कूच करने वाला जत्था कालवाङ होते हुए जयपुर को चारों ओर से घेरने पाँचवें दिन गोविंदपुरा पहुंच गया है।
नावां पैदल जत्था संयोजक अर्जुन लोमरोङ के सानिध्य में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत खराड़ी, प्रांतीय प्रतिनीधि भोमाराम गोयल व चेतन राजपुरोहित,जयपुर जिलाध्यक्ष राध्येश्याम यादव,नागोर जिलामंत्री घनश्यामसिंह चारण,डूंगरपुर जिलाध्यक्ष मणीलाल मालीवाङ मंत्री धनराज खराड़ी,चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष जयपाल बुरङक, बाङमेर बालोतरा मंत्री विनोद पूनिया कशिश व दिलीप बिरङा,जिलाध्यक्ष विजय डूकिया, मो.यासीन जिलामंत्री भीलवाङा बजरंग लाल ब्लोक अध्यक्ष डेगाना ने नेतृत्व किया। लाडनू अध्यक्ष नानूराम गोदारा व सिणधरी अध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कालवाङ से क्रांति का प्रतीक लाल झंडे के साथ आगे बढते शिक्षकों के कारवां में सुदर्शना यादव गोदारा व रेणुबाला ने शिक्षक व शिक्षिकाओं से एक व दो जून को सरकार को पूरी ताकत सें झुकने पर मजबूर करने हैतु पैदल कूच का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
संयोजक अर्जुन राम लोमरोङ ने स्थानांतरण नीति से शिक्षक तबादले न करने को शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण अन्याय बताते हुए तबादले खोलने को जायज ठहराया। उन्होंने 5 वर्षों से बकाया शिक्षक पदोन्नति शुरू कर राहत प्रदान करने की मांग की। शिक्षा नीति 2020 पर सवालिया नाशान लगाते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत खराङी ने इसे सरकारी नौकरी के अवसर समाप्त करने की मंशा से लागू करना बेरोजगारों के साथ छलावा बताया। प्रांतीय प्रतिनिधि भोमाराम गोयल व चेतन राजपुरोहित ने शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्ण मुक्ति को न्यायोचित ठहराते हुए बताया शिक्षक का काम विद्यार्थियों को पढ़ाना है न कि सरकार द्वारा बार-बार मांगी जाने वाली सूचनाएं देना। शिक्षकों को शिक्षण कार्य से दूर करने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए चित्तौड़गढ़ डूंगरपुर जिलाध्यक्ष जयपाल बुरङक व मणीलालं मालीवाङ ने सार्वजनिक शिक्षा को नीजि हाथों थोपने का कुचक्र बताया।
जयपुर जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव एवं राजेन्द्र यादव ने पैदल मार्च का हिस्सा बनते हुए किरण बाल भारती उ.मा.वि. प्रधानाचार्य गिरीराज प्रसाद शर्मा के साथ सभी की स्वागत किया।
समदङी ब्लोक उपाध्यक्ष कुशलाराम भील,गिङा सुमेर सेन विकाश नेहरा विकाश जांगिङ, खिंवसर अध्यक्ष गणपतराम भाकर मंत्री किशोरराम टाडा रमेश वैष्णव अरविंद डुडी, मोलासर से राजेश खिलेरी सुखराम मांजू, रामस्वरूप फगेङिया हरिराम बिजारणिया सुनिल बल्लारा धर्मेंद्र बुगालिया,नागोर से बहादुर खिलेरी ओमप्रकाश सेन नारायण डामोर, विनोद मीणा आदि के पैदल कूच मार्ग में नुक्कड़ सभाओं को सुमेर सेन, दिलीप बिरडा, धनराज खराड़ी नानूराम गोदारा, भोमाराम गोयल,चेतन राजपुरोहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि वह अपनी हठधर्मिता छोड़कर लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे इस आंदोलन की मांगों का समाधान करे।




