राज्य स्तरीय महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में नागौर टीम ने जीता कांस्य पदक

आसपास

नागौर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर किया गया पूरी टीम का जोरदार स्वागत

नागौर // राजस्थान सॉफ्टबॉल सँगम के तत्वाधान में हनुमानगढ़ जिले में सम्पन्न 46 वी राज्य स्तरीय वरिष्ठ वर्ग महिला वर्ग सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में नागौर जिले ने कांस्य पदक जीता। जिला सॉफ्टबॉल सँगम, नागौर के सयुंक्त सचिव शिवकुमार रांकावत के अनुसार पीरकामडिया जिला हनुमानगढ़ में दो फरवरी से पांच फरवरी तक सम्पन्न प्रतियोगिता में साथ गए प्रशिक्षक
राममूर्ति छापरवाल, विजेश बंजारा, सुनील कुमार चौधरी ,नवरत्न गहलोत के नेतृत्व में महिला वर्ग ने जोधपुर को 15-5 होमरन से हराकर राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पुरुषवर्ग चतुर्थ स्थान पर रहे। नागौर टीम के रेलवे स्टेशन पहुंचने पर संगम के पदाधिकारी सहित खिलाड़ियों ने पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया।

महिलावर्ग की सफलता पर सँगम के मुख्य सरंक्षक सुरेश राठी प्रबंधक एमडीएच यूनिट नागौर,अध्यक्ष अशोक समदड़िया, मुख्य सह सरंक्षक विमल किशोर अग्रवाल रंगवाला, पूर्व अध्यक्ष और मुख्य सलाहकार पूर्व राज्य मंत्री हबीबुर्रहमान अशरफी लाम्बा, सरंक्षक भोजराज सारस्वत, हरिराम धारणिया,महेंद्र सिंह भाटी, नारायण सिंह भाटी, सुरेश पारीक सीए, महेंद्र कोचर अलाय, मनीष बंसल,जावेद गौरी, धर्माराम भाटी
सोहनलाल गोदारा जिला खेल अधिकारी, पूर्व खेल अधिकारी भंवराराम सियाग, खेल आफिस प्रभारी राजवीर सिंह सहित
राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने बधाई दी।