सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह 1 मार्च को

समाज

खंडेलवाल भवन से बारातों का होगा प्रस्थान

नागौर // सेवा भारती समिति, नागौर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह 2025 की व्यवस्थाओं के लिए बैठक संपन्न हुई। सेवा भारती कार्यालय, ब्रह्मपुरी में आयोजित बैठक में विभिन्न व्यवस्था समितियों का गठन करके कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप गए।
मंत्री हरिकिशन टाक ने सभी कार्यकर्ताओं के दायित्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत सेवा प्रमुख नटवर राज ने समस्त कार्यकर्ताओं से किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और अपने सुझाव दिए। महामंत्री सुमिता सिद्ध ने सभी से इस सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने के लिए आग्रह किया। अंत में मांगलिक स्वरूप गुड़ का वितरण किया गया।
इस बैठक में सज्जन राम, शिवकुमार राव, भवानी शंकर रांकावत, नागर चंद भार्गव, राम अवतार चांडक, अखिलेश शर्मा, जितेंद्र सेन, जगदीश देवल, बुधाराम नायक, सुरेंद्र सोलंकी, रविशंकर छापरवाल, जगदीश जी वैष्णव, पिंकू वर्मा, नीलू खङलोया, रामस्वरूप परिहार, उम्मेद राज शर्मा , शिवशंकर व्यास, मनोज, भरत सोनी उपस्थित रहे।

खंडेलवाल भवन से प्रस्थान करेगी बारात

इस सामूहिक विवाह में सभी वर परिवार के बंधु वाटर वर्क्स चौराहे के समीप खंडेलवाल भवन पहुंचेंगे। जहां एक मार्च को सवेरे 9 बजे बारात की रवानगी होगी। वर पक्ष के सभी बंधुओं को अल्पाहार करवाने के पश्चात यह बारात इसी भवन से माली समाज छात्रावास पहुंचेगी जहां सभी बारातियों का आयोजन समिति के पदाधिकारी व विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा भावभीना स्वागत किया जाएगा। यज्ञ विधि विधान के पश्चात दोपहर को 2 बजे बारात को ससम्मान विदाई सीख दी जाएगी।

केशवदास बगीची के श्रद्धालु बनेंगे भोजन प्रसादी के पुण्य लाभार्थी

इस सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के निमित्त केशवदास जी महाराज की बगीची के श्रद्धालु भोजन प्रसादी व्यवस्था के पुण्य लाभार्थी बनेंगे। संत जानकी दास महाराज के मार्गदर्शन में इन श्रद्धाओं द्वारा वर वधू पक्ष सहित अन्य गणमान्य नागरिकों के निमित्त भोजन प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी।