



नागौर // शारदा बाल निकेतन विद्यालय में पिछले 19 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश में चल रही अभिरुचि कक्षाएं आज सम्पन्न हुई।
प्रधानाचार्य कमला चारण ने बताया कि इस अभिरुचि कक्षाओं में भैया बहनों के लिए विभिन्न प्रकार की विशेष अभिरुचि कक्षाएं आयोजित की गई जिसमें कंप्यूटर, चित्रकला, नृत्य, अटल लैब, मेहंदी, संगीत का गायन और वादन, आदि सम्मिलित है इन सभी कक्षाओं में विद्यालय के अलावा अन्य विद्यालयों के भैया बहनों ने भी रुचि पूर्वक निशुल्क भाग लिया तथा प्रशिक्षण प्राप्त किया ।प्रतिदिन प्रातः काल 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित होने वाली इन अभिरुचि कक्षाओं में करीब 150 भैया बहनों की सहभागिता रही।
जिसका आज समापन हुआ।

हर रुचि के अभ्यास जरूरी- गौड़
समापन कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य रामेश्वर लाल गौड़ ने कहा कि जो कलाएं हमने प्राप्त की है उसको निरंतर बनाए रखने के लिए नियमित अभ्यास करना अति आवश्यक है ताकि कला का वास्तविक रूप का निखार आ जाए एवं कला के माध्यम से हम आगे बढ़ते रहें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हम कुछ नवाचार करते रहे तथा कला के माध्यम से हम समाज जोड़ने का कार्य भी कर सके ऐसा पारंगत हमें किसी ने किसी कला के माध्यम से होना है।
संगीतकार मेघराज राव ने कराया स्वरों का ज्ञान
संगीत शिक्षा के प्रमुख मेघराज राव ने बताया कि समापन सत्र में आज संगीत विषय के भैया बहनों ने हारमोनियम पर शुद्ध स्वरों के अलंकार तथा राग बिलावल एवं देशभक्ति गीत हुए स्वरलिपि आदि का एक साथ प्रदर्शन एवं प्रगटीकरण किया तथा तबले एवं ढोलक पर ताल कहरवा, दादरा का अभ्यास करवाया गया समापन सत्र में विद्यालय के 15 भैया बहनों ने एक साथ सनातन आरती,,ओम जय जगदीश हरे,, का गायन और वादन के साथ सामूहिक प्रदर्शन संगीत शिक्षक के नेतृत्व में किया गया। इसी प्रकार बहन यीशु सोनी के नेतृत्व में बहनों ने समापन पर देशभक्ति गीतों के साथ नृत्य का भी प्रदर्शन किया। भैया ऋषभ सोनी ने वायलियन पर संगत की।
ये रहे मौजूद
अन्य विषयों में प्रशिक्षण देने वाले पूर्व छात्रा इशू सोनी, शीतल कंवर राठौड़, भूमिका सिखवाल, खुशबू, पीकांक्षा देवड़ा, सुशीला चौधरी, संगीता आचार्य, सरोज गुरु, सरोज चौधरी, सीमा मिश्रा, राजेंद्र गौड़, अखाराम प्रजापत, गोपाल जोशी, आदि मौजूद रहे। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम समापन किया गया।



