अधिवक्ता परिषद के विस्तार के लिए खाजूवाला में हुई अधिवक्ताओं की बैठक

आसपास

प्रान्त मंत्री मुकेश आचार्य व बीकानेर महामंत्री राधेश्याम सेवग रहे मौजूद

बीकानेर // अधिवक्ता परिषद राजस्थान की ओर से इन दिनों तहसील स्तर पर संगठन का ढांचा खड़ा करने लिए बैठके चल रही है। शनिवार को खाजूवाला में अधिवक्ताओं की बैठक हुई जिसमें अधिवक्ता परिषद के जोधपुर प्रांत मंत्री मुकेश आचार्य व बीकानेर इकाई के महामंत्री राधेश्याम सेवग मौजूद रहे।

दोनो पदाधिकारियों ने के जोधपुर प्रान्त के मंत्री मुकेश आचार्य व बीकानेर ईकाई के महामंत्री राधेश्याम सेवग ने परिषद के संगठन का विस्तार व आगामी कार्यक्रमो पर बातचीत व चर्चा की।

इस अवसर पर खाजूवाला के अधिवक्ताओं को बताया गया कि परिषद के गठन का उद्देश्य सस्ता व सुलभ न्याय आमजन को दिलाना है। अधिवक्ता होने के नाते अपने कार्य के साथ साथ राष्ट्रहित व समाजिक उत्थान व स्थानीय मुद्दों पर अपना सहयोग रहे। इस ध्यैय को याद रखकर ईमानदारी व नैतिकता व निष्ठा के साथ वकालत करें। नये वकीलो को नये नये कानुन व कोर्ट प्रक्रिया की जानकारी के लिए मासिक स्टर्डीसर्कल का आयोजन भी करना चाहिए।

बैठक में खाजुवाला तहसील के स्थानीय अधिवक्ता बृजलाल चाहर , भुपेंद्र सिंह शेखावत, विनोद भोभरिया, राजकुमार कच्छावा, दिलिप कुमार शर्मा, रमेश सिंह, दिनेश विश्नोई, अश्विनी कुमार व जगसीर सिंह उपस्थिति थे।