राव बीकाजी की छतरी के नवनिर्माण के बाद लोकार्पण समारोह 28 मार्च को

आसपास

बीकानेर // राती घाटी शोध एवं विकास समिति द्वारा बीकानेर के संस्थापक राव बीकाजी की ध्वस्त छतरी के पुनः निर्माण के पश्चात उसके भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

समिति के महामंत्री ओम नारायण श्रीमाली ने बताया ये आयोजन 28 मार्च 2026, शनिवार को 5:30 बजे राव बीकाजी दुर्गास्थल, लक्ष्मीनाथ जी का मंदिर बीकानेर में किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास, विधायक पश्चिम, कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बीका एवं मुख्य वक्ता के रूप में जानकी नारायण श्रीमाली शिरकत करेंगे । इस समारोह में बीकानेर के समस्त प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित किया गया है ।