बीकानेर स्थापना दिवस : गुरुवार को गणेश मंदिर में होगा चंदा-महोत्सव

समाज

शुक्रवार को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

बीकानेर // नगर के 539 वें स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन बीकानेर , बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि गुरुवार सायं 5 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर के सामने स्थित गढ़ गणेश मंदिर परिसर में
‘चंदा -महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें बीकानेर के सुप्रसिद्ध चंदा कलाकार ब्रजेश्वर व्यास, अनिल बोड़ा, पेंटर धर्मा, कृष्ण चंद्र पुरोहित, राम भादानी, गणेश व्यास, अभिषेक बोड़ा, हरेंद्र बोड़ा, चंद्र मोहन हर्ष, गणेश रंगा, भंवरलाल व्यास, मोहित पुरोहित निर्मल सुथार, गणेश ओझा, केशवराज बोड़ा तथा आदित्य पुरोहित आदि द्वारा विभिन्न संदेश उकेरे हुए परंपरागत -चंदों की प्रदर्शनी- लगाई जाएगी। अतिथियों और सामान्य जन द्वारा इन परंपरागत चंदों को उड़ाया जाएगा तथा बीकानेर शहर की खुशहाली की कामना की जाएगी।

समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि 17 अप्रैल को सायं 7:30 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर पार्क में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकारों एवं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के आमंत्रित कलाकारों द्वारा गीत, संगीत तथा नृत्य की भव्य प्रस्तुतियां दी जाएगी।