




बीकानेर // हेमू सर्किल स्थित राइजिंग होप हाउस ऑफ एजुकेशन में “रोबो स्पार्क” रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ट्रेनिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संस्थान में उत्साह का माहौल रहा और अभिभावकों व विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
संस्थान की डायरेक्टर मालिका सपरा ने बताया कि यह सेंटर बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और भविष्य की आवश्यक स्किल्स विकसित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा 2 से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों के लिए यहां विशेष रूप से रोबोटिक्स और एआई की ट्रेनिंग दी जाएगी।
संस्थान के प्रशिक्षक जसवंत परिहार ने बताया इसके माध्यम से बच्चों को प्रैक्टिकल लर्निंग, लॉजिकल थिंकिंग, कोडिंग स्किल्स और इनोवेशन की दिशा में प्रेरित किया जाएगा, जिससे वे आने वाले समय में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
संस्थान प्रबंधन गुलाब सोनी ने बताया कि “रोबो स्पार्क” सेंटर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे बच्चों को नई तकनीकों को समझने का सुनहरा अवसर मिलेगा।



