


बीकानेर। मदन राठौड़ ने सोमवार को बीकानेर जिला उद्योग संघ पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात की और संघ की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उद्योग संघ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
उद्योग संघ के उपाध्यक्ष अशोक सुराणा ने कहा कि बीकानेर जिला उद्योग संघ केवल औद्योगिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया का विजन औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक दायित्वों को भी प्राथमिकता देना रहा है।
उपाध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि उद्योग संघ परिसर में बीकानेर के 500 वर्षों के इतिहास को चित्रों के माध्यम से एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किया गया है।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने उद्योग संघ परिसर और वहां संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे दूरदृष्टि सोच का परिणाम बताया।
कार्यक्रम में जेठानंद व्यास, सुमन छाजेड़, सत्यप्रकाश आचार्य, श्यामसुंदर सोनी, वीरेंद्र किराड़ू, पारस डागा, दीपक पारीक, गोपाल अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



