


55 वर्ष से कम आयु की 55 महिलाओं और 45 वर्ष से कम आयु के 45 पुरुषों का होगा चयन, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
बीकानेर। राज्य के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान ने ‘100 आइकन्स ऑफ राजस्थान’ पहल शुरू की है। इस अभिनव पहल के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 विशिष्ट व्यक्तियों का चयन कर सम्मानित किया जाएगा।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को पहचान देकर उनके योगदान को सम्मानित करना है। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में 55 वर्ष से कम आयु की 55 महिलाओं तथा 45 वर्ष से कम आयु के 45 पुरुषों को शामिल किया जाएगा।
संघ के कार्यकारिणी सदस्य निर्मल पारख ने बताया कि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अगस्त 2026 तक उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने अधिक से अधिक योग्य व्यक्तियों से इस पहल का लाभ उठाने और समय पर आवेदन करने का आग्रह किया।



