


बीकानेर // निर्विकल्प के कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार कार्य के लिए मरुधरा न्यूज एंड पीआर सर्विसेज के सीईओ केशव आचार्य को सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निर्विकल्प फाउंडेशन की गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया।
निर्विकल्प फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि मरुधरा न्यूज एंड पीआर सर्विसेज पिछले लगभग एक वर्ष से फाउंडेशन की विभिन्न सामाजिक, जनकल्याणकारी एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर नियमित और प्रभावी प्रचार-प्रसार कर रही है। इसके परिणामस्वरूप संस्था के कार्यों की जानकारी व्यापक स्तर पर आमजन तक पहुंची है तथा समाज में सकारात्मक संदेश का प्रसार हुआ है।
उल्लेखनीय है कि मरुधरा न्यूज एंड पीआर सर्विसेज संभाग की पहली न्यूज एवं पीआर एजेंसियों में से एक है, जो निरंतर सक्रियता और पेशेवर कार्यशैली के साथ विभिन्न संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं आयोजनों के जनसंपर्क कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है। एजेंसी ने अब तक अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, अभियानों एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रभावी पीआर कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने केशव आचार्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



