



बीकानेर // अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में आज नव-नियुक्त प्राचार्य डॉ संजीव जैन का ईसीबी अशैक्षणिक कर्मचारी संघ (भामसं) ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के नव-नियुक्त प्राचार्य जैन द्वारा कार्मिकों को संबोधित किया गया जिसमें विश्वास दिलाया कि महाविद्यालय हितों व कार्मिकों के हितों को ध्यान में रखते हुऐ समस्त कार्मिक एक परिवार के भांति मिलकर कार्य करेगें।
तत्पश्चात ईसीबी अशैक्षणिक कर्मचारी संघ (भामसं) के अध्यक्ष संतोष पुरोहित व समस्त पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त प्राचार्य एवं कुलसचिव को महाविद्यालय में गठित ईसीबी अशैक्षणिक कर्मचारी संघ (भामसं) का प्रमाण पत्र सौंपा व समस्त कार्मिकों की ओर से विश्वास दिलाया कि महाविद्यालय प्रशासन वंचित अशैक्षणिक कार्मिकों के हितों की रक्षा करते हुए कार्य करेगा। समस्त कार्मिक महाविद्यालय हित में समर्पण भाव से आज दिनांक तक कार्य किया है और आगे भी कार्य करते रहेगें।
उक्त कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष जयकिशन पुरोहित, ईसीबी अशैक्षणिक कर्मचारी संघ (भामसं) के महामंत्री दिनेश पारीक, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जाखड़, मीडिया प्रभारी उदय व्यास, अरविंद पुरोहित, रामकिशन गोदारा, प्रमोद ओझा, रविशंकर जोशी, मदन हर्ष, सुरेन्द्रगोपाल जोशी, नरेन्द्र आचार्य, किशन सारस्वा, आदि समस्त कार्मिक उपस्थित रहें।



