




शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शनिवार को उदरामसर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेता बनवारी लाल शर्मा की पुत्री प्राची को आशीर्वाद दिया। प्राची रविवार को दांपत्य सूत्र में बंधेगी। शिक्षा मंत्री ने बनवारी लाल शर्मा के परिजनों से मुलाकात की तथा प्राची के सफल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, दीपक पारीक, श्याम चौधरी, वरिष्ठ नेता सीताराम भांभू, कमल भांभू, ओम प्रकाश गहलोत, सांगीलाल गहलोत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। दौरे के दौरान मंत्री ने पंचायती राज, ग्रामीण विकास और जनसमस्याओं को भी लेकर जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व किरोड़ीलाल मीणा के भी रविवार को इस विवाह समारोह में भाग लेंगे वहीं अनेक जनप्रिनिधियों अधिकारियों तथा विशिष्टजनों के इस समारोह में आने की संभावना है।



