



नारी शक्ति संगठन बीकानेर का आयोजन
बीकानेर // नारी शक्ति संगठन द्वारा बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनके मन से भय निकालने के लिए हिफाजत कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को एक निजी विद्यालय में हिफाजत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण के साथ-साथ विशेष परिस्थितियों में बिना किसी भय के उनके मनोबल को बढ़ाने के तरीके सिखाये गए। कार्यशाला के दौरान हार्ट के मरीज़ को सीपीआर देने के बारे में भी मूलभूत जानकारी दी गई। इस जानकारी से एक बार संकट में पड़े व्यक्ति को संभाला जा सकता औरअस्पताल पहुंचने तक उसके जीवन को बचाए जा सकता हैं।
नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष मधु खत्री ने बताया कि बीकानेर के निजी और सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में हिफाजत कार्यशाला का आयोजन करते हुए अब तक हजारों बच्चों को आत्मरक्षा के गुरु सिखाए जा चुके हैं। सोमवार को महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जोधपुर के डॉ. श्रेयांश खत्री ने अचानक आए हुए हार्ट के खतरे को सीपीआर देकर किस तरह दूर किया जा सके उसके विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। बालिकाओं ने डॉ खत्री से कई सवालों के माध्यम से भी अपनी जिज्ञासा को शांत किया।
कार्यशाला में आत्मरक्षा के गुर प्रीतम सैन ने बताएं। इस अवसर पर आशा मधुसूदन, नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष मधु खत्री, सचिव संजू खत्री, डॉ विजयलक्ष्मी व्यास, रीता तनेजा, शिखा विजय, संतोष जांगिड़, कविता वर्मा व विद्यालय की अध्यापिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।




