नवकार दिवस पर श्रद्धा व भक्ति के साथ सामूहिक मंत्र जाप

धर्म-कर्म

गंगा शहर के तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बीकानेर // विश्व नवकार दिवस पर गुरुवार को हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने विश्व कल्याण के लिए महा मंगलकारी नवकार महामंत्र का जाप किया। बीकानेर संभाग का मुख्य कार्यक्रम गंगाशहर के तेरापंथ भवन में ’जीतो’ के तत्वावधान में सकल जैन श्री संघ की श्रावक-श्राविकाओं ने स्व अनुशासन के साथ श्रद्धा व भक्ति के साथ सुबह 9 बजकर एक मिनट से 9.36 तक 36 मिनट तक सस्वर, लय व एक धुन के साथ संगीतमय जाप किया।

जीतो की बीकानेर इकाई के सचिव पुनेश मुसरफ ने बताया कि अनेक श्रावक-श्राविकाएं जाप में शामिल होने के लिए बीकानेर के विभिन्न जैन बहुल्य मोहल्लों,गंगाशहर,भीनासर, उदयरामसर, नाल, लूणकरनसर, नोखा आदि स्थानों के श्रावक-श्राविकाएं निर्धारित गणवेश में पहुंच गए थे। कई श्रावक-श्राविकाओं ने सामायिक के साथ मंत्र का जाप किया। श्रावक-श्राविकाएं अपने घरों से ही आसन, ओगा व माला आदि लाए थे, उन्होंने साधु-साध्वी सी परिचर्या का पालन करते हुए जाप किया।

दाता ने बताई नवकार मंत्र की महिमा

अतिथि वक्ता के रूप में देवीकुंड सागर के दाता रामेंश्वरानंद महाराज ने नवकार महामंत्र की महिमा एवं ताकत को बताया। उन्होंने कहा कि इस मंत्र का जाप करने से रोग,दोष, शोक दूर होता है तथा आत्मिक शांति मिलती है तथा आध्यात्मिक उन्नति होती है। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ के अमृत मुनि ने नवकार महामंत्र का संगान करते हुए कहा कि इस कल्याणकारी महामंत्र का जाप आज विश्व के अनेक देशों में एक साथ शांति, अहिंसा, सत्य आदि मानवीय मूल्यों को स्थापित करने के लिए किया गया है। जीतो की बीकानेर इकाई के अध्यक्ष जयचंद लाल डागा ने जाप अवसर पर कहा कि नवकार महामंत्र सर्वहितकारी, सर्व कल्याणकारी है। इसमें किसी व्यक्ति विशेष की बजाए पंच परमेष्ठी की महिमा को प्रतिष्ठित करते हुए उसकी महिमा बताई गई है। विनयपूर्वक श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई पंच परमेष्ठी रूप् महान आत्माओं की आराधना सभी पापों का नाश करती है। ऐसी आराधना विश्व के समस्त मंगलों में प्रथम, प्रधान एवं सर्वश्रेष्ठ मंगल है। कोचर मंडल जितेन्द्र कोचर ने नवकार दिवस के आयोजन की महता को बताया। इस अवसर पर चंपालाल डागा, विमल चंद, विकास, विनीत डागा, जयचंद लाल, पदम व जय दफतरी का आयोजन में सहयोग पर जीतो के यूथ विंग अध्यक्ष दर्शन सांड, मुदित खजांची, आशीष बुच्चा एवं भवेश बैद ने किया।

ये रहे मौजूद

जीतो की महिला विंग की चेयरपर्सन ममता रांका, रजनी नाहटा, रेनु गुजरानी, भारती दफ्तरी, कुसुम नवलखा व चारू नाहटा व नीलम सेठिया के नेतृत्व में श्राविकाओं की टीम ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई। ममता रांका ने बताया कि श्राविकाओं ने सामायिक के साथ नवकार महामंत्र की साधना की। जैन समाज की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की श्राविकाएं एक सी पोशाक में शामिल होकर नवकार महामंत्र के प्रति समर्पण व श्रद्धा को व्यक्त किया।
नवकार महामंत्र जाप कार्यक्रम में महावीर रांका, नारायण चोपड़ा, बसंत नवलखा, चंपकमल सुराण, पदम दफतरी, चंपालाल डागा, रिद्धकरण सेठिया, अजय सेठिया, नवरतन डागा, मेघराज बोथरा, शुभ करण दसानी, बसंत डागा, गुजन छलाणी, सोहनजी नाहटा अनंतवीर जैन, दिलीप छलाणी, विपुल कोठारी, मनीष बोथरा, अभिषेक कोचर, प्रकाश भूरा, राहुल कोचर, विकास सिरोहिया, ऋषभ बोथरा, कन्हैयालाल बोथरा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक के विभाग संघचालक टेक चंद बरड़िया, गणेश बोथरा, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, भाजपा नेता मोहन सुराणा, श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा, सहित अनेक जैन समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।