सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की कबड्डी टीम ने एम्स ऋषिकेश में लहराया परचम

स्वास्थ्य

बीकानेर // सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर की एमबीबीएस छात्राओं की कबड्डी टीम ने एम्स ऋषिकेश में आयोजित इंटरकॉलेज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र वर्मा, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य और डॉ. गौतम लूनिया ने टीम को बधाई दी।

टीम की कप्तान दिव्या चाहर ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में टीम ने पांच इंटरकॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, जिनमें दो बार स्वर्ण और तीन बार रजत पदक जीते। इस जीत में कप्तान दिव्या चाहर, सरोज बिजारणियां, सुनिता मीणा, कांता जाट, सुमन चौधरी, मोनिका गोयल, निशा धिंवा, राजदीप, आशु और कृष्णा शर्मा का अहम योगदान रहा।