



बीकानेर // वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान के
सचिव नलिन जैन की और से वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन का गठन किया गया। सचिव नलिन जैन एसोसिएशन के पदाधिकारी को विधिवत रूप से शपथ दिलाई। एसोसिएशन में रणजी खिलाड़ी विनोद चांवरिया को सचिव बनाया गया है। चांवरिया नें पिछले 15 साल से राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया है।
सचिव विनोद चांवरिया ने बताया कि बहुत जल्द हम एक वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता करवाएंगे जिस में राजस्थान जिले की टीमें हिस्सा लेंगी!इससे बीकानेर के वेटरन क्रिकेट को और वेटरन क्रिकेट खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा। जिस से वो राजस्थान का और बीकानेर का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। विनोद चांवरिया ने वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान का और सचिव नलिन जैन का आभार जताया।



