मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 को बीकानेर आएंगे जनसभा के बाद बॉर्डर विजिट भी करेंगे

राजनीति

बीकानेर // मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 अगस्त को एक दिवसीय दौरे ओर बीकानेर आएंगे। वे यहां पोलोटेक्निक कॉलेज मैदान में विभाजन विभीषिका स्मृति पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी आज बीजेपी कार्यालय में हुई एक बैठक के दौरान भाजपा की कोर कमेटी ने कार्यकर्ताओं को दी।

मिली जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा स्वत्रंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को खाजूवाला क्षेत्र स्थित कोडेवाला पोस्ट पर पहुंचकर बीएसएफ जवानों के बीच तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे और उनके साथ संवाद करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री यहां करीब एक घंटे रुककर जवानों से बातचीत करेंगे और सीमा पर स्थित फेंसिंग क्षेत्र का निरीक्षण भी कर सकते हैं। यह पहला मौका होगा जब भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बनने के बाद बॉर्डर पर जाकर जवानों के साथ समय बिताएंगे। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर और बीएसएफ बीकानेर रेंज के डीआईजी अजय लूथरा सहित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

उधर बीजेपी की कोर कमेटी की हुई बैठक में बार्डर विजिट सहित पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान की प्रस्तावित जनसभा को लेकर रूपरेखा बनाई गई।