



मेड़ता सिटी // राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मेड़ता के वार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम दाधीच ने बताया कि अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राठौड़, सभाध्यक्ष रूपा राम सेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश मण्डा, उपाध्यक्ष सुखदेव दाधीच, उपाध्यक्ष (महिला) भावना गुजराती, मंत्री जितेन्द्र शर्मा, महिला मंत्री प्रज्ञा पारीक तथा कोषाध्यक्ष जगदीश टाक निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेश बोराणा, गजेन्द्र कुमार जोशी, हरिओम शर्मा, लक्ष्मण जाखड़, विक्रम सिंह शेखावत, सूर्यकांत पारीक, मुरलीधर रांकावत, रमेश पारीक, प्रेम प्रकाश जोशी, मणी शंकर, भरत सिंह, संजीव पुरोहित, पुरूषोत्तम सेन, श्रीकिशन जादम, रामेश्वर लाल सेन, राजेन्द्र चौहान, रामदेव सिंह, चन्द्रगुप्त सोलंकी और कुलदीप शर्मा शामिल किए गए।
उपशाखा मंत्री जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश महासमिति के तीन तथा जिला महासमिति के 12 सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव पर्यवेक्षक रूपा राम की देखरेख में चुनाव करवाए गए। अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने निर्विरोध निर्वाचन पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



