




बीकानेर // नारी शक्ति वूमेन एंपावर बीकानेर की ओर से सुदर्श नगर सेवा आश्रम में विशेष बच्चों के साथ फूलों की होली का कार्यक्रम रखा गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा चौधरी और भावना ने भी अपनी भागीदारी निभाई उन्होंने कहा कि इस तरह की आयोजन हमें एक आत्मिक सुकून देते हैं और हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मधु खत्री ने बताया कि हम हर त्यौहार इसी तरह विशेष बच्चों के साथ मनाते हैं। होली के अवसर पर विशेष बच्चों के साथ फूलों की होली खेली गई मिठाइयां और गुलाल का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर सेवा आश्रम की अनुराधा पारीक और अन्य प्रशिक्षिकाएं बहुत खुश हुई और धन्यवाद व्यापित किया। इस अवसर पर रजनी कालरा, विजयलक्ष्मी व्यास कविता वर्मा, शिखा विजय, बबीता जाजू, सुजाता, कविता, श्वेता खत्री और गंगा भाटिया आदि उपस्थित रही।



