जिला स्तरीय साफ्टबॉल स्पर्द्धा में बालिका वर्ग में बासनी क्लब तो बालक वर्ग में कांकरिया क्लब रही विजेता

आसपास

नागौर // जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता बालक,बालिका वर्ग 14 अप्रैल को बासनी में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के सह संयोजक राममूर्ति छापरवाल ने बताया कि दो दिवसीय जिला प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में बासनी क्लब विजेता,लक्ष्मी बाई क्लब उपविजेता रही। वही बालक वर्ग में कांकरिया क्लब विजेता, बासनी क्लब उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के समापन में बासनी के अल्लाबक्ष काबरा, जिला सॉफ्ट बाल सँगम नागौर के सचिव शिवशंकर व्यास, राममूर्ति छापरवाल, विजेश बंजारा, शिवकुमार रांकावत, सुनील चौधरी, राकेश सांखला , फिरदौस बानो मेड़ता, अमित सांखला उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में इन्दाबड़, कलरू, सथेरन, नागौर, बासनी खींवसर, लालाप के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम का पूर्व प्रशिक्षण हेतू चयन होगा। सयुंक्त सचिव विजेश बंजारा ओर शिवकुमार रांकावत ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का पहले चरण का प्रशिक्षण शिविर कलरू, बासनी, नागौर में होगा।
पहले चरण के बाद चयनित खिलाड़ियों का शिविर में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलने जाएंगे।