पुष्करणा समाज के पुरोधा स्व किराडू की श्रद्धांजलि सभा 31 मार्च को

समाज

बीकानेर // श्री मोहनलाल किराडू प्रन्यास एवं श्री पुष्करणा ब्राह्मण शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास समिति बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में पुष्करणा समाज के पुरोधा सामाजिक सरोकारों से जुड़े समाज हितेषी स्व मोहनलाल किराडू की चतुर्थ पुण्यतिथि पर 31 मार्च 2025 सोमवार को शाम 6:00 बजे स्थानीय सूरदासानी पुरोहित बगेची ,गोकुल सर्कल नतथूसर गेट के बाहर बीकानेर श्रद्धांजलि सभा रखी गई है।

कार्यक्रम संयोजक विनय मोहन किराडू ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में बीकानेर में गत वर्ष में पुष्करणा समाज के आएएएस, आरजेएस , नीट एवं सीए फाइनल में चयनित होने वाली प्रतिभाओं और पुष्करणा सावे में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुल्हो का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेन्द्र कुमार करेंगे। मुख्य अतिथि विधायक जेठानंद व्यास होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि राजेंद्र पुरोहित, सत्य प्रकाश आचार्य, समाज सेवी राजेश जी चुरा एवं श्रीमती ज्योति बाला व्यास होंगे।