



मूंडवा // आगामी श्रीराम नवमी की ऐतिहासिक शोभायात्रा को लेकर मुंडवा शहर में घर-घर निमंत्रण देने का कार्य जारी है।
श्री रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष संपत लाल गेपाला ने बताया कि 6 अप्रैल को रामनवमी की जो शोभा यात्रा शहर में निकल रही है वह पहली बार ऐतिहासिक शोभायात्रा होगी इस शोभायात्रा में मुंडवा शहर के हर जाति बिरादरी गली मोहल्ले एवं प्रत्येक घरों से संपर्क करने का कार्य विश्व हिंदू परिषद तथा रामनवमी महोत्सव समिति के सभी कार्यकर्ता कर रहे हैं।
इसी क्रम में निंबड़ा की गली एवं जाटों की मंडी के सामने चौक में सर्व हिंदू समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को जगदीश गुरु ने संबोधित करते हुए सर्व समाज को एकजुट होकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया इस मौके पर लिच्छू जी गुरु, मनोज शर्मा, मुकेश टेलर, रामनिवास मुंडेल, अशोक सेन, जगदीश गुरु, अध्यापक दिनेश, राजू टेलर, रामदेव टेलर, हरि मुंडेल, धर्माराम मुंडेल, लक्ष्मी नारायण मुंडेल, मुन्नी देवी, शिल्पा देवी, मनीषा, राजू देवी, आशा देवी, कंचन देवी, पवन काबरा, मनोज मुंडेल, राम प्रकाश ओझा, रामनिवास मुंडेल, रामनिवास प्रजापत, रामस्वरूप मांडण, महावीर बजाज लक्ष्मी नारायण गुरु, श्याम संपत दाधीच, शिवनारायण मुंडेल, श्री कृष्ण नारायण, धर्माराम, रामनारायण, हरि सिंह, बाबूलाल कालूराम, मनीराम, तुलसीराम, आसाराम कंदोई, श्री वल्लभ कैलाश, रमेश रामनिवास राव, जगदीश लावना सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तथा श्री रामनवमी महोत्सव समिति के कार्यकर्ता और मातृशक्ति बैठक में उपस्थिति रही।




