



बीकानेर // जिले को नए पुलिस अधीक्षक के रूप में मृदुल कच्छावा मिल गए हैं, उन्होंने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
कच्छावा का ट्रांसफर नागौर से बीकानेर किया गया है, जहां वे अपने कार्यकाल के दौरान “ऑपरेशन नीलकंठ” को लेकर काफी चर्चा में रहे। नागौर में रहते हुए उन्होंने नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया और तस्करी के मामलों में कई बड़ी कार्रवाई की। उनकी सख्त कार्यशैली और सक्रियता के चलते पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार देखा गया।
अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए
बीकानेर में पदभार संभालते ही कच्छावा ने तुरंत पुलिस स्टाफ की बैठक ली और जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी और किसी भी प्रकार के अपराध या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



