




5 व 15 साल के अनुभव के आधार पर सदस्यता तय, वरिष्ठ पत्रकारों की कमेटी प्रशासन से करेगी संवाद; प्रशिक्षण कार्यशालाओं व भूखंड आवंटन पर भी जोर
बीकानेर प्रेस क्लब ने अपने विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में बड़े फैसले लिए हैं। रविवार को उद्योग व्यापार मंडल भवन में आयोजित आम सभा में क्लब ने भूमि और भवन आवंटन के प्रयास तेज करने का निर्णय लिया। इसके लिए वरिष्ठ पत्रकारों की एक कमेटी गठित कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने की, जबकि संचालन महासचिव विशाल स्वामी ने किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा, अनुराग हर्ष, भवानी जोशी और वर्तमान कोषाध्यक्ष गिरिराज भादानी मंचासीन रहे। बैठक की शुरुआत वरिष्ठ उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल फंना बाबू को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
ये लिए निर्णय
आम सभा में क्लब के संविधान में संशोधन करते हुए सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। नए प्रावधानों के अनुसार 5 साल से अधिक समय से पंजीकृत मीडिया संस्थानों में कार्यरत पत्रकारों को ही साधारण सदस्य बनाया जाएगा। लगातार दो कार्यकाल तक सदस्य रहने के बाद ही मतदान का अधिकार मिलेगा। वहीं 15 साल से अधिक अनुभव वाले पत्रकारों को आजीवन सदस्य और सेवानिवृत्त पत्रकारों को संरक्षक सदस्य बनाया जाएगा। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों को मानद सदस्य बनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में भूखंड से वंचित पत्रकारों को भूखंड आवंटन के प्रयास करने और पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
इन्होंने रखे विचार
बैठक में कार्यकारिणी सदस्य राजा जोशी, निखिल स्वामी, विक्रम जागरवाल, प्रमोद आचार्य, रमजान मुगल, नीरज जोशी, अरविंद व्यास, मुदिता पोपली, राजेश छंगाणी, अजीज भुट्टा, राजेश ओझा, वीरेंद्र पुरोहित, मुकेश पुरोहित, भगवान देव सारस्वत, धीरज जोशी, सुमित व्यास और रमेश बिस्सा, शिव भादाणी, जितेंद्र व्यास, मोहन थानवी सहित अन्य ने विचार रखे।
ये भी रहे मौजूद
बैठक में रौनक व्यास, कौशलेश गोस्वामी, महेश स्वामी, मोहम्मद अली पठान, शिव भादानी, सरजीत सिंह, अलंकार गोस्वामी, साहिल पठान, मुजीबुर्रहमान, बाबूसिंह कच्छावा, जीतू बीकानेरी, नितिन खत्री, मोहनलाल कड़ेला, मुकेश पुरोहित, गोरधन सोनी, मनीष स्वामी, बुधराम सिहाग, प्रदीप कुमार मोदी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।



