




नोखड़ा में 9 से 15 सितंबर तक श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान व स्नान की व्यवस्था
बीकानेर // बाबा रामदेव जी की कृपा एवं श्रद्धालुओं की शुभकामनाओं के साथ बुधवार, 9 सितंबर को बाबा मित्र मंडल, रानी बाजार बीकानेर के सेवादार बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रवाना हुए। दोपहर 1 बजे बीकाजी के चेयरमैन दीपक अग्रवाल ने ध्वजा लहराकर सेवादारों को सेवा कार्य के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर बाबा रामदेव जी के जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं एवं सेवादारों ने “घणी-घणी खम्मा मारा रामसापीर ने” सहित विभिन्न भजनों का गायन कर बाबा को याद किया और उनकी आराधना की।
बाबा मित्र मंडल द्वारा नोखड़ा स्थित नवनिर्मित मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक सेवा व्यवस्था की गई है। यहां यात्रियों के लिए भोजन के साथ दूध-जलेबी, चाय-बिस्कुट, रसना एवं जूस की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फव्वारों के माध्यम से स्नान की व्यवस्था भी की गई है। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्नान व्यवस्था तथा पृथक शौचालय बनाए गए हैं।
यह सेवा कार्य 9 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक लगातार जारी रहेगा। सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि बाबा रामदेव जी के प्रति श्रद्धा और सेवा भावना से प्रेरित होकर बाबा मित्र मंडल द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है।
इस सेवा कार्य में प्रदीप सूद विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं, जो पिछले कई वर्षों से लंदन से भारत आकर बाबा रामदेव जी की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।
उनके साथ सुशील थिरानी, जयचंद लाल डागा, मनोज, मुनेश सूद मंगलेश भार्गव एवं बाबू दहिया सहित अन्य सेवादार भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और पूरे सेवा काल के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निरंतर जुटे रहेंगे।



