शिव पार्क में गूंजा हर-हर महादेव, निकली भव्य कलश यात्रा

धर्म-कर्म

अंत्योदय नगर ए सेक्टर में शिव महोत्सव का आयोजन, 16 अगस्त से प्रतिदिन हवन-पूजन; शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए श्रद्धालु कर रहे विधि-विधान से अनुष्ठान

बीकानेर // अंत्योदय नगर ए सेक्टर स्थित शिव पार्क में 16 अगस्त से शिव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तहत श्री गणेश मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञाचार्य पंडित नत्थमल पुरोहित ने कलश यात्रा का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिवबाड़ी लालेश्वर महादेव मंदिर के महंत पूज्य स्वामी विमर्शानंद गिरी जी महाराज भी उपस्थित रहे। ज्योतिषाचार्य एवं संगीतकार राजेंद्र जोशी ने उनका स्वागत कर आशीर्वाद लिया।

कलश यात्रा अंत्योदय नगर, बंगला नगर, जवाहर नगर सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव पार्क पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान डीजे पर भजनों की प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़े। शिव पार्क पहुंचने पर स्थानीय निवासियों एवं आयोजनकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया।

16 अगस्त से जारी है हवन-पूजन

शिव महोत्सव के अंतर्गत 16 अगस्त से यज्ञाचार्य पंडित नत्थमल पुरोहित के सान्निध्य में प्रतिदिन हवन एवं पूजन का आयोजन किया जा रहा है। शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अंत्योदय नगर के श्रद्धालु अपनी धर्मपत्नियों के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं हवन में सहभागिता कर रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।

इन यजमानों ने लिया अनुष्ठान में भाग

शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में पंडित देवीशंकर व्यास सह पत्नी, पंडित दीनदयाल आचार्य सह पत्नी, मदन मोदी सह पत्नी, जगदीश उपाध्याय सह पत्नी, मनोज जोशी ग्राम सेवक, वैद्यनाथ पारिक, कालीचरण गुप्ता, राहुल गुप्ता, मनमोहन व्यास, नवीन सारस्वत, हरिनारायण व्यास, गोपाल नारायण व्यास, विनोद उपाध्याय, मुकेश सोनी एवं राजकुमार व्यास सह पत्नी यजमान के रूप में सहभागिता कर चुके हैं। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान एवं तैयारियां लगातार जारी हैं।