पीएमश्री राजकीय सादुल विद्यालय में ‘तपसी छोटी जल मंदिर’ का बुधवार को होगा शुभारंभ

समाज

बीकानेर // शहर के मध्य स्थित कोटगेट के समीप पीएम श्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में तपसी छोटी परिवार द्वारा निर्मित “तपसी छोटी जल मंदिर” का शुभारंभ बुधवार, 13 मई को प्रातः 9:15 बजे किया जाएगा।

परिवार के प्रमुख बृज गोपाल जोशी ने बताया कि आमजन को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस जल मंदिर का निर्माण करवाया गया है। इस आधुनिक जल मंदिर में एक साथ सैकड़ों लोग ठंडा पानी ग्रहण कर सकेंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत विमर्शानंद गिरी महाराज करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगल किशोर ओझा उपस्थित रहेंगे।

तपसी छोटी परिवार ने शहरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की है।