सचिन पायलट से मिले युवा नेता अरुण व्यास, बीकानेर आने का दिया न्यौता

राजनीति

जयपुर में हुई मुलाकात के दौरान संगठन, जनहित और बीकानेर दौरे पर हुई चर्चा; कार्यकर्ताओं में बढ़ी उत्सुकता

जयपुर/बीकानेर। कांग्रेस के युवा नेता अरुण व्यास ने शनिवार को जयपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और बीकानेर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान अरुण व्यास ने सचिन पायलट से बीकानेर दौरे का आग्रह करते हुए कहा कि जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र-युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी, वरिष्ठजन तथा आमजन लंबे समय से उनके आगमन का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों की तरह बीकानेर में भी पायलट के प्रति लोगों में विशेष उत्साह है और उनका दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

अरुण व्यास के आग्रह पर सचिन पायलट ने बीकानेर का दौरा शीघ्र करने का आश्वासन दिया। उनके इस आश्वासन के बाद बीकानेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और वे जल्द ही उनके दौरे की घोषणा होने की उम्मीद जता रहे हैं।