जयपुर में होगा 108 कुंडीय सर्वार्थ सिद्धि दिव्य महायज्ञ

आसपास

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया पोस्टर का विमोचन

जयपुर // आगामी 5 सितंबर को जयपुर में गौ भक्त श्री 108 गोपाल कृष्ण जी महाराज महामृत्युंजय साधक एवं भागवत आचार्य की प्रेरणा से महंत दीपक बल्लभ गोस्वामी के पावन सानिध्य में महायज्ञ होगा। इस दिव्य महायज्ञ में शामिल होने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

महंत दीपक बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि यज्ञ के करने से ग्रह दोष, पितृ दोष, नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलने के साथ-साथ घर में सुख शांति, समृद्धि, वायुमंडल की शुद्धि, पौधों की वृद्धि और जल संरक्षण को लाभ मिलेगा।

समिति के सदस्य ने बताया कि राजस्थान गऊ सेवा संघ दुर्गापुर जयपुर में आयोजित इस आयोजन में ज्ञानम फाउंडेशन जयपुर और बृज भूमि कल्याण परिषद वृंदावन आयोजन में सहयोगी रहेंगे। इस अवसर पर श्री कृष्ण तुलसी को पूजन के साथ-साथ को सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गो भक्तों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोजन के पोस्टर का विमोचन राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। इस दौरान गहलोत ने दीपक बल्लभ गोस्वामी से धर्म और आध्यातम पर लंबी चर्चा भी की।