



रियायती दर पर भूखंड आवंटन योजना-2002 के तहत पात्र पत्रकारों का डाटा जुटाया; जार प्रदेशभर में चलाएगा अभियान, जरूरत पड़ी तो होगा आंदोलन
बीकानेर। रियायती दर पर भूखंड आवंटन से वंचित पत्रकारों को उनका हक दिलाने के लिए बीकानेर में अभियान का आगाज किया गया।
सर्किट हाउस के सामने गांधी पार्क में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकार जुटे। इस दौरान वंचित पत्रकारों का डाटा संकलित कर सरकार को सौंपने का निर्णय लिया गया।
बैठक में रियायती दर पर भूखंड आवंटन योजना-2002 की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार भवानी जोशी ने कहा कि किसी भी पात्र पत्रकार को भूखंड से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। दस्तावेजों में कमी होने पर उसकी पूर्ति करवाने में भी सहयोग किया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार नीरज जोशी ने कहा कि पत्रकारों और सभी संगठनों को ऐसे अभियान में आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि वंचित पत्रकारों के सही डाटा के आधार पर सरकार उचित निर्णय ले सके।
जार के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू ने कहा कि जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) इस अभियान को गति देगा। इसे राजस्थान के सभी जिलों में चलाया जाएगा और पात्र पत्रकारों को भूखंड आवंटित होने तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने मांग नहीं मानी तो धरना-प्रदर्शन सहित अन्य लोकतांत्रिक कदम उठाए जाएंगे।
जार के जिलाध्यक्ष प्रमोद आचार्य ने पत्रकारों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में भूखंड से वंचित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने आवेदन फार्म भरकर जमा करवाए।
ये पत्रकार रहे मौजूद
श्याम मारू, भवानी जोशी, प्रमोद आचार्य, नीरज जोशी, रमजान मुगल, राजेश ओझा, मुकेश पूनिया, नौशाद अली, सुमित बिश्नोई, घनश्याम स्वामी, गोरधन सोनी, साहिल पठान, मुदिता पोपली, मुकेश पुरोहित, कौशलेस गोस्वामी, शंकर लाल शर्मा, आरडी भाटी, ऊषा जोशी, आरसी सिरोही, मोहन कड़ेला, गिरीराज भादाणी, जितेंद्र नांगल, गिरीराज हर्ष, रामस्वरूप भाटी, अरविंद स्वामी, निखिल स्वामी, दिनेश जोशी, द्वारका प्रसाद सोनी, दाऊलाल, खिराजाराम सियाग, विनोद व्यास, केके आहूजा और सरजीत सिंह।



