




बीकानेर // श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के द्वारा ,बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर तथा लोटस डेयरी के सहयोग से “श्री कृष्ण जन्माष्टमी” पर शुक्रवार 4 सितम्बर को रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 12:00 तक श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में,
“नंद के आनंद भयो -जय कन्हैया लाल की” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस कार्यक्रम के पोस्टर का लोकार्पण आज श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर व्यास पीठाधीश्वर विजय शंकर व्यास तथा मंदिर के मुख्य पुजारी नरोत्तम सेवग ने किया।
इस अवसर पर समिति के सीताराम कच्छावा, महेंद्र सोनी, विनोद महात्मा, शिव प्रकाश सोनी, नरेंद्र शर्मा, अनिल सोनी, हनुमंत आसोपा, ब्रजेश मदान तथा नितिन सेवग उपस्थित थे। सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्थानीय तथा आमंत्रित कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
कंस -वध एवं भगवान श्रीकृष्ण की जन्म-पत्रिका का वचन
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी नरोत्तम सेवग ने बताया कि, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में रात्रि 12:00 बजे कंस -वध होगा तत्पश्चात व्यास पीठाधीश्वर पंडित विजय शंकर व्यास द्वारा भगवान की कथा होगी। इसके बाद भगवान की जन्म पत्री का वाचन होगा। तत्पश्चात आरती होगी और भक्तों को पंजीरी तथा पंचामृत का प्रसाद वितरण किया जाएगा।



