


बीकानेर // महिलाओं की उपलब्धियों, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने वाले प्रतिष्ठित वीमेन ऑफ़ दी फ्यूचर अवार्ड्स (वोटफा) – बीकानेर चैप्टर 2026 के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष यह समारोह 8 अगस्त 2026 को बीकानेर में आयोजित किया जाएगा।
आयोजन टीम की वैभवी ने बताया कि यह सम्मान समारोह ह्यूमन केयर सोसाइटी की पहल है, जो वर्ष 2015 से जयपुर में इस आयोजन का सफल संचालन कर रही है। बीकानेर चैप्टर का आयोजन टीएफ इवेंट्स के सहयोग से किया जा रहा है।
अवार्ड्स के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, प्रशासन, उद्यमिता, कला एवं संस्कृति, खेल, विज्ञान, मीडिया, व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है तथा इसमें किसी प्रकार का कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।
नॉमिनेशन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के इच्छुक प्रतिभागी पोस्टर पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर नॉमिनेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए इच्छुक प्रतिभागी 7665710625 एवं 8955945652 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि वीमेन ऑफ़ दी फ्यूचर अवार्ड्स का उद्देश्य उन महिलाओं को पहचान और सम्मान प्रदान करना है, जो अपने कार्य, दृष्टिकोण और समर्पण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं तथा भविष्य की नई दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।



