हरि हेरिटेज संचालक संजय व्यास पर बाप-बेटे ने किया कातिलाना हमला

क्राइम

सड़क से बजरी हटाने को लेकर हुआ था विवाद

बीकानेर // शहर के स्वामियों के मोहल्ला स्थित हरि हेरिटेज के पास मामूली कहासुनी के बाद बाप बेटे ने भवन संचालक संजय व्यास पर कातिलाना हमला कर दिया। उन्होंने लोहे की रोड से हमला किया। इस हमले में संजय व्यास लहूलुहान हो गए। उनके सिर पर चोट आई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पिता-पुत्र को थाने ले गई।

जानकारी मिली है कि सड़क पर पड़ी बजरी को किनारे करने की बात संजय व्यास ने देवकिशन मून्दड़ा व उसके बेटे से कही। जिस पर दोनों जने आग बबूला हो गये और आपसी कहासूनी के बाद मून्दड़ा व उसके बेटे ने संजय पर लोहे की रोड से वार कर दिया। जिससे संजय लहुलूहान हो गये। जिसे पहले सेटेलाइट अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीबीएम रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों के लोग आमने सामने है। इसको लेकर खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है।